सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
09-Apr-2023 10:21 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश में दो चरणों में नगर निकाय चुनाव होगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है। पहले चरण का मतदान 4 मई और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी। वही चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे। नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गयी है।
बता दें कि 14 हजा 684 पदों पर यह चुनाव होगा। 17 मेयर और 1420 पार्षद का चुनाव ईवीएम से होगा जबकि नगर पालिका के 199 अध्यक्ष और 5327 सदस्यों का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष के 7178 सदस्यों का चुनाव में भी बैलट पेपर का उपयोग होगा।
उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में जेडीयू सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनता दल यूनाईटेड ने अपने उम्मीदवार को सभी सीटों पर खड़ा करने का ऐलान किया है। आगामी नगर निकाय चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को सुनिश्चित करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले महीने उत्तर प्रदेश जाएंगे।
इस बात की जानकारी जेडीयू के संयोजक सतेन्द्र पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। सतेन्द्र पटेल ने बताया कि दूसरे चरण में भी 8 मंडलों में वोटिंग होगी। मेरठ, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत और बुलंदशहर में 11 मई को मतदान होगा। नगर निकाय चुनाव के लिए जेडीयू ने कमर कस ली है। अन्य राजनीतिक दल भी एक्टिव हो गये हैं। लोगों की नजर अब बीजेपी के प्रत्याशियों पर हैं। बीजेपी भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी इसे लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।