पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
28-Jan-2022 04:12 PM
PATNA: इसी सप्ताह जब जेडीयू के नेता उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर रहे थे तो भावभंगिमा ऐसी थी मानों बीजेपी को सबक सिखा देंगे. पार्टी ने कहा था कि मजबूती से चुनाव लड़ेगे इसलिए खबर ये भी आय़ी थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश में वोट जायेंगे.
बिहार की मीडिया योगी बनाम नीतीश की तस्वीर बना रहा था. लेकिन अब ऑफिशियल जानकारी आ गयी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने नहीं जायेंगे. वहीं पार्टी के दूसरे महत्वपूर्ण नेता औऱ केंद्र सरकार में मंत्री आऱसीपी सिंह भी यूपी से दूर ही रहेंगे.
देखिये कौन-कौन नेता करेंगे जेडीयू का प्रचार
दरअसल उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए जेडीयू ने चुनाव आय़ोग को अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है. जेडीयू ने 15 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आय़ोग को सौंपी है. इस सूची को देखकर जो पहली बात सामने आ रही है कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश में प्रचार करने नहीं जायेंगे. उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है.
दूसरी बड़ी खबर ये है कि केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह भी अपनी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे. स्टार प्रचारकों की सूची में आरसीपी सिंह का भी नाम नहीं है. गौरतलब है कि यूपी को लेकर आरसीपी सिंह की भूमिका पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया में सवाल खड़ा किया था. खबर ये है कि उसके बाद आरसीपी ने खुद को यूपी चुनाव से दूर कर लिया है.

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए जेडीयू ने जिन 15 लोगों को स्टार प्रचारक बनाया है उनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, यूपी में जदयू प्रभारी केसी त्यागी के साथ ही बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का नाम शामिल है. उनके अलावा सांसद रामनाथ ठाकुर, मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, हर्षवर्धन सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, अनूप सिंह पटेल, आरपी चौधरी, सुरेंद्र त्यागी, संजय कुमार, भरत पटेल, संजय धांगर, डॉ के.के. त्रिपाठी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है.