ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / रातोंरात 4 बॉयफ्रेंड के साथ भागी लड़की, शादी करने के लिए चारों आशिक...

रातोंरात 4 बॉयफ्रेंड के साथ भागी लड़की, शादी करने के लिए चारों आशिक आपस में लड़ गए, जानिए लड़की ने क्या किया

04-Mar-2021 08:16 PM

DESK : प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे. आपने घर से भागकर प्रेमी और प्रेमिका की शादी की कहानी जरूर सुनी होगी लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि एक लड़की एक ही साथ अपने चार-चार बॉयफ्रेंड के साथ घर से फरार हो गई और जब बात शादी की आई तो वह एक बड़ी उलझन में फंस गई. उसे समझ में नहीं आया कि आखिरकार वह शादी किस लड़के से करे. अंत में लड़की ने जो रास्ता अपनाया, वो और भी ज्यादा आश्चर्यचकित करने वाला है. 


दरअसल ये पूरी घटना उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की है, जहां टांडा कोतवाली के अजीमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की रातोंरात अपने 4 प्रेमियों के साथ घर से फरार हो गई. जब वह भागकर गई तो उसके सामने एक विकट स्थिति उत्पन्न हो गई. क्योंकि जिन लड़कों के साथ वह भागी थी वे शादी रचाने के लिए आपस में भिड़ गए. लड़की के परिवारवाले लड़कों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी करने लगे, इसी बीच मामला पंचायत में चला गया.


लड़कों की लड़ाई देखकर लड़की भी कन्फ्यूज हो गई और सोचने लगी कि आखिरकार किससे वह लड़की शादी करे. इतने में सब पकडे गए. सबको गांव लाया गया. फिर शादी कराने के लिए पंचायत बुलाई गई. पंचायत ने पर्ची डालकर लड़की की शादी का फैसला लिया. अलग-अलग पर्चियों पर सब लड़कों के नाम लिखे गए. 


पंचायत के फैसले के बाद चारों लड़कों के नाम की पर्ची एक कटोरी में डाली गई. फिर एक बच्चे से पर्ची निकलवाया गया. बच्‍ची के पर्ची निकालने के बाद यह मामला सुलझ गया. पर्ची में जिस लड़के का नाम निकला उससे शादी तय कर दी गई. तो वहीं, इस वाक्य की चर्चा पूरे जिले में हो रही है.