ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

यूपी सरकार ने जारी की 2025 के अवकाशों की लिस्ट, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी

17-Dec-2024 11:07 PM

By First Bihar

उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2025 में होने वाली सार्वजनिक एवं निर्बंधित छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। यह सूची नौकरीपेशा लोगों और स्कूल-कॉलेज के छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे इन अवकाशों के अनुसार अपनी योजनाएं बना सकते हैं।


सार्वजनिक अवकाश 2025

सरकार की ओर से 2025 में कुल 24 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इनमें प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों पर अवकाश मिलेगा। सार्वजनिक अवकाश की सूची इस प्रकार है:


तारीख    दिन    त्योहार/ अवसर

14 जनवरी    मंगलवार    हजरत अली जन्मदिन

26 जनवरी    रविवार    गणतंत्र दिवस

14 फरवरी    शुक्रवार    महाशिवरात्रि

13 मार्च    गुरुवार    होलिका दहन

14 मार्च    शुक्रवार    होली

31 मार्च    सोमवार    ईद-उल-फितर

6 अप्रैल    रविवार    राम नवमी

10 अप्रैल    गुरुवार    महावीर जयंती

14 अप्रैल    सोमवार    भीमराव अंबेडकर जयंती

12 मई    सोमवार    बुद्ध पूर्णिमा

7 जून    शनिवार    ईद-उल-अजहा (बकरीद)

6 जुलाई    रविवार    मुहर्रम

9 अगस्त    शनिवार    रक्षाबंधन

15 अगस्त    शुक्रवार    स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त    शनिवार    जन्माष्टमी

5 सितंबर    शुक्रवार    बारावफात

1 अक्टूबर    बुधवार    दशहरा (विजयादशमी)

2 अक्टूबर    गुरुवार    गांधी जयंती

20 अक्टूबर    सोमवार    दीपावली

22 अक्टूबर    बुधवार    गोवर्धन पूजा

23 अक्टूबर    गुरुवार    भाई दूज

5 नवंबर    बुधवार    गुरुनानक जयंती

25 दिसंबर    गुरुवार    क्रिसमस


निर्बंधित अवकाश 2025

इसके अलावा वर्ष 2025 में कुल 31 निर्बंधित अवकाश की घोषणा भी की गई है। इन छुट्टियों का लाभ कर्मचारी और छात्र अपनी आवश्यकतानुसार उठा सकते हैं। निर्बंधित अवकाशों में मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, संत रविदास जयंती, परशुराम जयंती, चेहल्लुम, छठ पूजा, और क्रिसमस ईव जैसी विशेष तिथियां शामिल हैं।


योजना बनाने का सही समय

सरकारी अवकाशों की यह सूची नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को पहले से ही अपनी छुट्टियों की योजना बनाने में मदद करेगी। चाहे पारिवारिक कार्यक्रम हों या कहीं घूमने जाने का प्लान, लोग इन अवकाशों के आधार पर अपना शेड्यूल तैयार कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, लोग उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।