ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

UP Election 2022 : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी टिकट

13-Jan-2022 01:23 PM

DELHI : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस के 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है. वादे के मुताबिक कांग्रेस ने पहली सूची में 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट दिया है. कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है.


कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि 125 उम्मीदवारों की लिस्ट में 50 महिलाएं शामिल हैं. हमने प्रयास किया है कि राजनीति को एक नई दिशा में ले जाए जाए. हम जिस पहल की तरफ आगे बढ़े हैं उसमें पहला प्रयास आप सबके सामने है. पहली सूची में 40 फ़ीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है. प्रियंका ने कहा है कि हमारी कोशिश है कि हर माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब हो.


वहीं कांग्रेस की लिस्ट जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं. हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें. जिस सत्ता के जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ. उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें. वहीं इसपर राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया. अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!


बात दें यूपी में कुल 403 सीटें हैं जहां सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्य पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा के साथ आएंगे.