ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / उप चुनाव जीत पर राजद ने कहा- जनता ने नीतीश कुमार और नरेंद्र...

उप चुनाव जीत पर राजद ने कहा- जनता ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को बेइज्जत करके बिहार से नकारा

24-Oct-2019 02:14 PM

PATNA: बिहार विधानसभा के उप चुनाव में मिली जीत के बाद राजद ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राजद ने ट्वीट किया कि ‘’बिहार की जनता ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को बेइज्जत करके बिहार से नकार दिया है! सड़ी-गली दकियानूसी राजनीति की बिहार में हुई थू थू!’’ 

भाजपा की खुली पोल

राजद ने दूसरा ट्वीट किया कि ‘’उपचुनाव में भाजपा की लोकप्रियता की पोल खुल जाती है क्योंकि उपचुनावों में भाजपा EVM के "मैनेजमेंट" से परहेज करती है’’. तीसरे ट्वीट ने राजद ने लिखा है कि ''कल धनतेरस है. पूरा देश धातु से बनी चीज़ें खरीदेगा और अमित शाह MLA खरीदेंगे!''

दो सीटों पर जीत

उप चुनाव में सिमरी बख्तियारपुर से आरजेडी उम्मीदवार जफर आलम ने जीत हासिल कर ली है. मतगणना की शुरुआत में जफर आलम में बढ़त ली थी लेकिन बाद में जेडीयू कैंडिडेट अरुण यादव आगे निकल गए थे. लेकिन आरजेडी उम्मीदवार ने एक बार फिर से बढ़त बनाते हुए निर्णायक जीत हासिल कर ली. बांका विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार रामदेव यादव चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने जेडीयू कैंडिडेट लालधारी यादव को मात दी है. बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के भाई लालधारी यादव को नीतीश कुमार ने मैदान में उतारा था लेकिन मतगणना के शुरुआती दौर से ही रामदेव यादव ने बढ़त बनाए रखी.