पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
14-Nov-2021 08:30 PM
DESK: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बड़ा ऐलान किया है। 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा। प्रियंका ने यह भी कहा कि इस चुनाव में सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता को ही चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हम यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौका देंगे। असली लड़ाई यूपी में कांग्रेस ही लड़ रही है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस अकेले अपने दम पर यूपी में चुनाव लड़ेगी और सरकार भी बनाएगी। बुलंदशहर में रविवार को प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें आगरा, अलीगढ़ व मेरठ मंडल के 14 ज़िलों से आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने यह बड़ी बात कही।
प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं की यही राय थी कि यूपी विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन ना हो। हर कार्यकर्ताओं की हमने बाते सुनी। प्रियंका गांधी ने कहा कि आगामी विधानसभा में हम अकेले लड़ेगे वो भी सभी सीटों पर। प्रियंका गांधी के इस ऐलान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी।