ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / यूपी चुनाव के लिए मुकेश सहनी की पार्टी VIP को मिला नाव छाप...

यूपी चुनाव के लिए मुकेश सहनी की पार्टी VIP को मिला नाव छाप चुनाव चिन्ह, मछुआरों में उत्साह

08-Dec-2021 12:44 PM

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआईपी को उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने नाव छाप चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया। अब पार्टी इसी नाव छाप चिन्ह के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी। पार्टी की और से चुनाव की तैयारी काफी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। पार्टी को नाव छाप चुनाव चिन्ह मिलने से पार्टी के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है । 


इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने केंद्रीय चुनाव आयोग को धन्यवाद भी दिया है, उन्होंने कहा है कि पार्टी कि आयोग से यही अपेक्षा थी। वीआईपी को नाव छाप चुनाव चिन्ह मिले, जिससे हमारे समर्थक प्राचीन काल से ही परिचित हैं। उनकी नाव से खासी  पहचान रही है। मुख्य रूप से मछुआ समाज नाव से मछली मारना आदिकाल से करते रहा है। पार्टी नाव छाप को लेकर ही अपने समर्थकों के बीच जाएगी।  


इससे ग्रामीण जनता के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं को समन्वय स्थापित करने में काफी सुविधा होगी। पार्टी के पहचान चिन्ह को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारी भी काफी जोर-शोर से शुरू कर दिया है। गांव गांव में पार्टी चिन्ह के आधार पर झंडा पताका बनाए जा रहे हैं। शहरों में पोस्टर बैनर लगाने की कवायद चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही यह चुनाव चिन्ह आम जनता के बीच लोकप्रिय हो जाएगा, जो आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुमत दिलाने में सहायक होगा।