ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / यूपी चुनाव में उतरेंगे मांझी: 24 सितंबर को HAM के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की...

यूपी चुनाव में उतरेंगे मांझी: 24 सितंबर को HAM के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, बड़ा फैसला लेने की तैयारी

04-Sep-2021 10:25 AM

PATNA : उत्‍तर प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में बिहार में एनडीए का हिस्‍सा पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा यानि कि हम पार्टी भी अपना हाथ आजमा सकती है. यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले जीतनराम मांझी की पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है. इस महीने 24 तारीख को हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.


हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिज़वान ने हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की जानकारी दी. दानिश रिज़वान ने कहा कि इस महीने 24 सितंबर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. यह बैठक जीतन राम मांझी के आवास पर ही होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे.


news image


हम प्रवक्ता दानिश रिज़वान ने एक बड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यूपी चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. इसपर अभी मंथन चल रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद कोई बड़ा एलान कर सकते हैं.


गौरतलब हो कि पिछले ही महीने पूरक सीएम जीतनराम मांझी के बेटे और बिहार में नीतीश सरकार में मंत्री संतोष मांझी ने लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में संतोष मांझी ने कहा था कि उनकी पार्टी चाहती है उसका विस्‍तार यूपी में भी हो ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाग ले सके. इसी वजह से वह यूपी के दौरे पर आए हुए हैं.


संतोष मांझी ने बताया था कि अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का पलड़ा भारी रहेगा, यह तो जनता तय करेगी. वो किसे ताज पहनाएगी. लेकिन जिस ढंग से सीएम योगी एक कुशल प्रशासक बनकर उभरे हैं तो हम चाहते हैं कि 2022 में भी वे ही यूपी के मुख्‍यमंत्री बनें. संतोष मांझी ने कहा था कि पार्टी के पुराने और नए कार्यकर्ताओं से बातचीत कर यह पता लगाया जाएगा कि यूपी में हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा की कितनी सम्‍भावनाएं हैं.


उन्‍होंने कहा था कि यदि कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए कहते हैं और कोई सक्षम उम्‍मीदवार हमारे पास होगा तो निश्चित ही पार्टी यहां से चुनाव लड़ेगी.