ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / यूपी चुनाव में बीजेपी से गठबंधन पर बोले RCP सिंह.. हम कभी सीटों...

यूपी चुनाव में बीजेपी से गठबंधन पर बोले RCP सिंह.. हम कभी सीटों के लिए बारगेनिंग नहीं करते

25-Dec-2021 02:21 PM

PATNA : केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह आज लंबे समय बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कई मुद्दों पर खुलकर बोले हैं. राजगीर में कार्यक्रम को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा कि हम तो वहां हमेशा कार्यक्रम करते रहे हैं, कोरोना की वजह से रुक गया था. अभी तो नीतीश कुमार सबसे बड़ा कार्यक्रम समाज सुधार अभियान कर रहे हैं.


यूपी में बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने पर आरसीपी सिंह ने कहा कि जैसे बिहार में हमारे संबंध मधुर हैं वैसे ही ही यूपी में भी होगा. संबंध में सम्मान की बात नहीं होती, संबंध है तो सम्मान भी है. हम लोग कभी ज्यादा सीटों के लिए दबाव नहीं बनाते हैं. हमने बीजेपी के साथ मिलकर ही दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव लड़ा था. यूपी में भी बीजेपी और जेडीयू साथ-साथ हैं. 


वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के उत्तर प्रदेश में अलग चुनाव लड़ने पर आरसीपी सिंह ने कहा कि यह उनका अपना विचार है. बिहार में चार पार्टियों का गठबंधन है, यूपी में कौन कैसे चुनाव लड़ता है इसके लिए वह स्वतंत्र है. नीति आयोग की रिपोर्ट पर आरसीपी सिंह ने कहा कि इस पर ऐसे बाइट नहीं दे सकते. इसके लिए विस्तार से बात करने की जरूरत है. 




बता दें कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन की पहल केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह कर रहे हैं. जदयू ने लड़ने लायक सीटों की पहचान कर ली है. संभावित सीटों की सूची भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को दे दी गई है. हालांकि, आरसीपी सिंह ने यह बताने से इन्कार कर दिया कि जदयू ने कितनी सीटों की सूची भाजपा को दी है.