बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
18-Jan-2022 10:03 PM
DELHI: उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी से तालमेल की गुहार लगे रहे जेडीयू को काफी बेइज्जती झेलनी पड़ी है. हाल तो ये रहा कि बीजेपी ने जेडीयू से तालमेल के प्रस्ताव पर बात करने से भी इंकार कर दिया है. बीजेपी के किसी नेता ने जेडीयू से तालमेल पर कोई बात नहीं है. अब जेडीयू बुधवार को अपनी बैठक करने जा रहा है जिसमें यूपी चुनाव में उम्मीदवारों के नाम तय करने पर आखिरी फैसला होगा.
जेडीयू ने कहा-अकेले लड़ लेंगे
जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने मंगलवार को बताया कि पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं. उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी के पास भेज दिया है. प्रदेश कमेटी द्वारा तय उम्मीदवारों के नामों पर विचार के लिए बुधवार को दिल्ली में जेडीयू की बैठक बुलायी गयी है. केसी त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बैठक बुलाई है. इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी केसी त्यागी और यूपी जदयू अध्यक्ष अनूप पटेल शामिल होंगे.
केसी त्यागी ने बताया कि इसी बैठक में ये फैसला होगा कि जेडीयू को उत्तर प्रदेश की किन सीटों पर लड़ना है और कौन उम्मीदवार होंगे. त्यागी ने कहा कि यूपी में विधानसभा के 51 सीटों और वहां से संभावित उम्मीदवारों की सूची पार्टी कार्यालय में पहले से जमा है. लेकिन इसके बाद और लोगों के आवेदन आये हैं. पार्टी उन सब पर विचार कर मजबूती से चुनाव लड़ेगी. त्यागी ने कहा कि बीजेपी से तालमेल पर अब कोई विचार नहीं होगा.