ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बीजेपी की आंधी, अखिलेश की साइकिल की हवा निकली; लालू के दामाद आगे

23-Nov-2024 10:41 AM

By First Bihar

DESK: बिहार की चार सीटों के साथ साथ उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर भी हुए उपचुनाव की मतगणना हो रही है। 9 सीटों पर बीते 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर कुल 90 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होने वाला है। सुबह 10 बजे तक के रूझानों में बीजेपी की आंधी देखने को मिल रही है जबकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पिछड़ती दिख रही है।


उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के नतीजों का इंतजार सभी को बेसब्री से हैं। सुबह 10 बजे तक के रूझानों में बीजेपी सात सीटों मंझवा, कटेहरी, मीरापुर, फूलपुर, खैर, कुदरकी और गाजियाबाद में आगे चल रही है जबकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 9 में से केवल दो सीट करहल और सीसामऊ में आगे चल रही है। करहल सीट से लालू प्रसाद यादव के दामाद तेजप्रताप यादव मैदान में सात हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।


बता दें कि पहले राज्य की 10 विधानसबा सीटों पर उपचुनाव होना था लेकिन अयोध्या की मिल्कीपुर सीट में कानानू पेंच फंसने के कारण इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो सका है। सभी 9 सीट लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई हैं जबकि कानपुर की सीसामऊ की सीट सपा के विधायक इरफान सोलंकी के जेल जाने के बाद खाली हुई है। सपा विधायक को आगजमी के मामले में सात साल की जेल हुई थी, सात साल की सजा होने के कारण उनकी विधायकी चली गई थी।