ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / यूपी विधानसभा चुनाव पर जेडीयू का दावा, 5 सीटों पर जीत तय: राजीव...

यूपी विधानसभा चुनाव पर जेडीयू का दावा, 5 सीटों पर जीत तय: राजीव रंजन

27-Feb-2022 08:34 PM

DESK: बलिया के फेकना विधानसभा में जेडीयू की जनसभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने संबोधित किया। ललन सिंह ने उत्तर प्रदेश में 5 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि जेडीयू यूपी में 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें 5 सीटों पर जेडीयू को अपार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिना नीतीश जी के बिहार मॉडल के उत्तर प्रदेश का विकास संभव नहीं है।


जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने कहा कि यदि हम 2017 से ही प्रयास करते तो निश्चित रूप से 2022 का परिणाम और व्यापक होता लेकिन कोई बात नहीं। अब उत्तर प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड जनसंपर्क अभियान तेज करने के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। जिसके फलस्वरूप 2027 में जेडीयू अप्रत्याशित मुकाम हासिल करेगी। 


बीजेपी के साथ गठबंधन के सवाल पर ललन सिंह ने बताया कि हमारा गठबंधन बिहार में परिस्थितिवश है लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि हम कहीं भी चुनाव लड़ेंगे तो वहां भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग मणिपुर में अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। आंध्रप्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा और हमारी पार्टी बराबर सीट हासिल की। 


उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतिश कुमार बिहार को बिहार बना दिए हैंं। भारत का पहला ऐसा राज्य बिहार है, जहां महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिला है। आज बिहार में जदयू की सरकार में विकास की बयार है। बिहार में नीतिश कुमार के नेतृत्व में ट्रिपल सी का मतलब करप्शन, कम्यूनल और क्राइम खत्म हो गया है। 


बिहार आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि देख लीजिये बिहार की सड़कें यूपी जैसी नहीं है। हमारी पार्टी ट्रिपल सी फॉर्मूले और जीरो टॉलरेंस पर काम करती है और बगैर नीतीश जी के बिहार मॉडल के यूपी का विकास संभव नही है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल, सांसद कविता सिंह, राष्ट्रीय सचिव मनोज उपाध्याय, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, विधान पार्षद गुलाम रसुल वलियावी, युवा जदयू के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव सह पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मनोज उपाध्याय, बिहार के युवा जदयू नेता विकास पांडेय, फेफना विधानसभा प्रत्याशी अवलेश सिंह मौजूद रहे।



news image