Bihar weather: होलिका दहन पर बिहार का मौसम: हल्की ठंडक के बीच बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बादल और हवाओं का असर होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं!
25-Mar-2020 04:20 PM
PATNA : कोरोना पर लॉकडाउन के बीच जनअधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव यादव को मास्क और सेनेटाइजर बांटना महंगा पड़ गया। भीड़ जुटा कर मास्क बांट रहे पप्पू यादव और उनके 50 सहयोगियों पर केस दर्ज किया गया है। अब पप्पू यादव ने इस मामले में दो-दो सीएम को लपेटते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मैनें काम किया तो मैं दोषी हूं जबकि सीएम मजमा लगा रहे तो ठीक। पप्पू यादव ने दोनों सीएम का फोटो भी ट्वीट किया है।
यूपी के मूर्खमंत्री ने PM के लॉकडाउन और कोई रोड पर न निकले की घोषणा को ठेंगा दिखाया तो वाहवाही!
— Sewak Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) March 25, 2020
एमपी के शिवराज ने CMपद के शपथ ग्रहण एवं विश्वास मत परीक्षण में PM के आदेश को रद्दी की टोकरी में फेंका!
हम लोगों को सेनेटाइजर,मास्क और कोरोना से बचने को साधन देने गए तो मुझ पर मुकदमा। pic.twitter.com/OECvZiyPUx
पप्पू यादव ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और एमपी के सीएम शिवराज सिंह की फोटो ट्वीट कर लिखा है कि यूपी के मुख्यमंत्री ने PM के लॉकडाउन और कोई रोड पर न निकले की घोषणा को ठेंगा दिखाया तो वाहवाही। एमपी के शिवराज ने CMपद के शपथ ग्रहण एवं विश्वास मत परीक्षण में PM के आदेश को रद्दी की टोकरी में फेंका।हम लोगों को सेनेटाइजर,मास्क और कोरोना से बचने को साधन देने गए तो मुझ पर मुकदमा।
बता दें कि राजधानी पटना के प्रेमचंद गोलंबर के पास टेंट लगाकर वे मास्क बांट रहे थे। इसी को देखते हुए मंगलवार को कदमकुआं पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने भीड़ को आगाह किया, लेकिन कोई हट नहीं रहा था। जाप के कार्यकर्ता मास्क बांटते रहे। पुलिस इसके बाद सख्ती से पेश आई और सभी को वहां से हटाया। पप्पू यादव पर कोरोना की इस त्रासदी में लॉकडाउन के बावजूद भीड़ इकट्ठा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है।