ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / BIHAR NEWS : अनिंयत्रित वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक...

BIHAR NEWS : अनिंयत्रित वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत

16-Dec-2024 03:29 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के मुताबिक, पटना सिटी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना शीतला मंदिर ओवरब्रिज पर सोमवार की सुबह हुई है। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। अगम कुआं थाना क्षेत्र के इस ओवरब्रिज पर सुबह एक युवक बाइक से जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर गिर पड़ा। आनन फानन में युवक को अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


इधर, घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर BR-01DU/3350 है। पुलिस इस नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है। ट्रैफिक थाना के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को नालंदा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है।'