ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / 'अंकल मेरे लिए भी रोड शो कर दीजिए ...; PM मोदी से...

'अंकल मेरे लिए भी रोड शो कर दीजिए ...; PM मोदी से बोली लालू यादव की बेटी रोहणी : कहा ... मैं भी बेटी हूं ...

12-May-2024 08:52 AM

By First Bihar

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार बिहार की राजधानी में रोड शो करेंगे। वह शाम सात बजे पटना में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी इसके जरिए पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। इसके बाद अगले दिन 13 मई को वह (नरेंद्र मोदी ) सारण भी जाएंगे। जहां राजीव प्रताप रूडी के लिए वह वोट मांगेंगे। वहीं, पीएम के आगमन से ठीक पहले आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने उनसे अपील की है कि मोदी जी उनके लिए भी आकर रोड शो कर दें। 


दरअसल, पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से ठीक पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पीएम से अपने पक्ष में भी प्रचार करने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि वह भी एक बेटी हैं, लिहाजा उनके लिए पीएम मोदी को सारण में आकर रोड शो करना चाहिए। इससे पहले रोहिणी ने चाय पर चर्चा के लिए भी उन्हें न्यौता दिया था। 


रोहणी ने कहा कि अंकल मेरे लिए भी आकर थोड़ा रोड शो कर लिया कीजिए। मैं तो आपको चाय पर चर्चा लिए न्यौता भी दी हूं। मैं भी एक बेटी हूं। मेरे लिए भी एक रोड शो करना चाहिए। पिता को किडनी डोनेट करने के बाद बीजेपी के नेताओं ने भी उसे 'आदर्श बेटी' बताया था। इसलिए रोहिणी ने कहा, 'अंकल, मेरे लिए भी आकर थोड़ा रोड शो कर दीजिए। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि आपकी ही पार्टी के लोगों ने कहा था कि रोहिणी आचार्य आदर्श बेटी है। झारखंड के निशिकांत दूबे ने कहा था कि भगवान रोहिणी आचार्य जैसी आदर्श बेटी सबको दे। मैं तो अपने भगवान से लड़ता हूं कि मुझे रोहिणी जैसी बेटी क्यों नहीं दिया। इसलिए अब आप आ ही रहे हैं तो लगे हाथ सारण में भी मेरे लिए रोड शो कर दीजिए। 


उधर, रोहिणी आचार्य ने बीजेपी कैंडिडेट राजीव प्रताप रूडी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आपलोग बेटा (रूडी) को तो देख लिए हैं। पिछले 10 साल में उन्होंने क्या किया है? केंद्रीय मंत्री के पद से उन्हें क्यों हटाया गया? जरा यह भी बताकर जाएं। रोहिणी ने सारण में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं लोगों से अपील करती हूं कि बेटा को देख लिया है, अब इस बेटी को भी मौका दें।