BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
22-Dec-2024 07:38 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: कैमूर में अज्ञात वाहन ने मोहनिया की तरफ जा रहे बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दिया, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप होटल के पास जीटी रोड की है। एक ही घर के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के अमांव गांव के स्वर्गीय कुमार सेठ का 40 वर्षीय पुत्र शंकर सेठ और 28 वर्षीय प्रेमचंद बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रेम सेठ के छोटे भाई की शादी ठीक हुई थी, 10 दिन पहले तिलक चढ़ा था 18 अप्रैल को विवाह होना था। शादी विवाह के कार्यक्रम के लिए बुकिंग करने के लिए मोहनिया की तरफ जा रहे थे। तभी यह घटना घटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया चैनपुर से मोहनिया जाने के दौरान जीटी रोड पर अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार दिया है जिससे बाइक सवार चाचा भतीजे की घटना स्थल पर मौत हो गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर आए हुए हैं। दोनों लोग घर के लड़के की शादी के समान को बुक करने के लिए बाइक से मोहनिया जा रहे थे।
दुर्गावती थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया सूचना मिली थी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया है।