ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजा की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने...

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजा की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

20-Dec-2024 09:36 PM

By First Bihar

PURNEA: बिहार के पूर्णिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजा की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कसबा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 57 की है।


मृतकों की पहचान अमौर के धुरवेली पंचायत के वार्ड संख्या 16 की निवासी जहाना खातून के 30 वर्षीय बेटे मो.सद्दाम और कासीबाड़ी निवासी 32 वर्षीय सरफराज के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजा थे। बताया जा रहा है कि दोनों मामा-भांजा नई अपाची बाइक पर सवार होकर पूर्णिया लाइन बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कस्बा स्थित ईंट भट्ठा के पास मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


इस हादसे के बाद मौके पर ही दोनों मामा-भांजा की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी। हादसे के बाद करीब एक घंटा तक एनएच जाम हो गया। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। उधर, दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।