ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / news / उल्टा पड़ गया केजरीवाल का दांव: क्राइम ब्रांच ने नोटिस थमाकर तीन दिन...

उल्टा पड़ गया केजरीवाल का दांव: क्राइम ब्रांच ने नोटिस थमाकर तीन दिन में मांगा जवाब, दिल्ली में ऑपरेशन लोटस की जताई थी आशंका

03-Feb-2024 05:23 PM

By FIRST BIHAR

DELHI: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं ने पिछले दिनों यह आशंका जताई थी कि बीजेपी दिल्ली में उनके सात विधायकों को खरीदकर सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। बीजेपी पर आरोप लगाकर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने जो दांव खेला था वह अब उल्टा पड़ गया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने सीएम केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं को नोटिस देकर तीन दिन में बताने को कहा है कि वे 7 विधायक कौन हैं जिन्हें खरीदने की कोशिश की जा रही है।


दरअसल, पिछले दिनों सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने आरोप लगाया था कि बीजेपी दिल्ली में ऑपरेशन लोटस की कोशिश कर रही है और AAP के 7 विधायकों को 25 करोड़ रुपए का लालच देकर सरकार गिराने की साजिश की जा रही है। सीएम केजरीवाल और आप के आरोप पर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था।


दो फरवरी की शाम भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर नोटिस लेकर पहुंची थी लेकिन सीएम आवास की तरफ से नोटिस को स्वीकार नहीं किया गया था। इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम आप नेता आतिशी के घर भी गई थी लेकिन वहां भी नोटिस नहीं लिया गया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम वापस लौट गई थी। नोटिस स्वीकार नहीं करने पर दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को फिर से सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंची।


पहले तो सीएमओ नोटिस लेने के लिए तैयार तो हो गया है लेकिन रिसिविंग देने को तैयार नहीं था लेकिन पांच घंटे के बाद क्राइम ब्रांच की टीम नोटस सौंपकर वापस लौट गई। दिल्ली पुलिस ने नोटिस को सीएम ऑफिस में सर्व किया है। इस नोटिस का जवाब अगले तीन दिन के अंदर मांगा गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूछा है कि जो आरोप लगाया गया है, उसके सबूत क्या हैं? और उन सात विधायकों के नाम भी बताएं, जिनके आधार पर आरोप लगाए गए हैं।