घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
17-Dec-2022 01:45 PM
By SAURABH
DESK: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने बायकॉट किया है। यूं कहे कि पठान पर विवाद और गहराता जा रहा है। पहले बेशर्म रंग गाने को लेकर हिंदू संगठन ने विरोध जताया अब उलेमा बोर्ड ने भी अपनी नाराजगी जतायी है।
अश्लीलता फैलाने की बात कह उलेमा बोर्ड ने पठान फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। उलेमा बोर्ड का कहना है कि इस फिल्म में इस्लाम का गलत प्रचार किया गया है। उलेमा बोर्ड ने इस फिल्म को ना देखने की अपील लोगों से की है। वहीं हज कमेटी से उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने यह सिफारिश की है कि वे उमरा पर जाने के लिए शाहरुख खान को वीजा देने से रोके।
गौरतलब है कि 25 जनवरी 2023 को पठान फिल्म रिलिज हो रही है। इस फिल्म का बेशर्म रंग गाना सामने आते ही विवाद शुरू हो गया। हिन्दू संगठन इसके खिलाफ सामने आ गये वहीं सोशल मीडिया पर भी बायकॉट ट्रेंड करता रहा। अब उलेमा बोर्ड भी इस फिल्म के विरोध में सामने आया है। अब देखना यह होगा कि 25 जनवरी को पठान रिलिज हो पाती है या नहीं।
वहीं बिहार के सीतामढ़ी जिले में भी पठान मूवी का बायकॉट हुआ। किरण चौक पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने दीपिका पादुकोण तथा शाहरुख खान के पोस्टर को जलाकर पठान मूवी को बैन करने की मांग की। बता दें कि पठान मूवी के बेशर्म रंग सॉन्ग में दीपिका पादुकोण भगवा कलर का वस्त्र पहनी है जिसमें वह काफी भड़काऊ दिख रही है।
विवाद इसी को लेकर शुरू हुआ। अब पठान मूवी पर बैन के लिए पूरे देश में मांग उठ रही है। इसी कड़ी में आज बिहार के सीतामढ़ी जिले में भी पठान मूवी का बायकॉट करने की मांग करते हुए बीजेपी नेताओं ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के पोस्टर को जला दिया। साथ ही भगवा के अपमान के मुद्दे को भी उठाया।
