होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
13-May-2024 05:00 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज देशभर के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग जारी है। चौथे चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 5 सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में दोपहर 3 बजे तक औसत 45.23 फीसदी वोटिंग हुई है। वही उजियारपुर लोकसभा सीट से तीसरी बार भाग्य आजमा रहे एनडीए प्रत्याशी नित्यानंद राय ने दावा किया है कि 4 लाख से भी वोटों से उनकी जीत तय है।
नित्यानंद ने कहा कि पटना में पीएम मोदी के रोड शो के बाद यहां की जनता का और भी ज्यादा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार 2 लाख, 78 हजार से हमारी जीत हुई थी। इस बार 4 लाख से जीत होने जा रही है। इसके साथ ही बिहार की सभी 40 सीटों पर भी नित्यानन्द ने जीत का दावा किया है। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील नित्यानंद राय ने की है