अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
21-Sep-2024 04:07 PM
By First Bihar
KHAGARIA: गंगा और बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार हो रहे वृद्धि से खगड़िया में भी बाढ़ ने भयावह रूप धारण कर लिया है। जिले का परबत्ता, गोगरी और खगड़िया सदर प्रखंड बुरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हो गया है। परबत्ता प्रखंड का आधा दर्जन से अधिक पंचायत बाढ़ के पानी से घिर चुका है।
वहीं बूढ़ी गंडक के जलस्तर में हुए वृद्धि से खगड़िया नगर परिषद का वार्ड संख्या 30 और 31 का मोहल्ला भी पानी-पानी हो गया है। प्रभावित इलाके में जहां नजर जाती है वहां सिर्फ पानी ही पानी नजर आता है।स्कूल से लेकर सड़क तक, खेत से लेकर घरों में बाढ़ का पानी ने डेरा डाल दिया है।
लिहाजा पीड़ित परिवार अपने घरों को छोड़ ऊंचे जगहों पर शरण ले रहे हैं। जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कुल मिलाकर बाढ़ ने प्रभावित लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। इधर बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि अब तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिला है। सिर्फ कागजों पर बाढ़ आने से पूर्व तैयारी की जा रही थी।






