ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / महाराष्ट्र में गिरी MVA सरकार, उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र में गिरी MVA सरकार, उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा

29-Jun-2022 09:48 PM

DESK: महाराष्ट्र के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से आज इस्तीफा दे दिया है। फ्लोर टेस्ट से पहले उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान किया।  इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद आदेश दिया था कि 30 जून को ही महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। 


एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 से अधिक शिवसैनिक विधायकों के बागी हो जाने के बाद उद्धव सरकार मुश्किल में थी और उसका फ्लोर पर अपना बहुमत साबित करना असंभव माना जा रहा था। ऐसे में उद्धव ठाकरे ने फेसबुक पर LIVE आकर अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री की कुर्सी के साथ-साथ विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ दी है। वे अब राज्यपाल से मिलने राजभवन जाएंगे।


news image