जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
10-Jan-2024 06:29 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों के खिलाफ अयोग्यता मामले में फैसला सुनाया। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने उद्धव गुट को बड़ा झटका दिया है। स्पीकर का फैसला शिंदे गुट के पक्ष में आया है। उद्धव गुट की मांग को स्पीकर ने खारिज कर दिया। स्पीकर ने कहा कि एकनाथ शिंदे गुट ही असली शिवसेना है।
उद्धव गुट बनाम एकनाथ शिंदे गुट के मामले में फैसला सुनाते हुए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि शिवसेना के संविधान के अनुसार उद्धव ठाकरे के पास शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटाने की कोई शक्ति नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले पर भी सहमति जतायी।
स्पीकर ने कहा कि शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। स्पीकर के फैसला सुनाते ही शिंदे गुट के विधायकों के चेहरे खुशी से खिल गये। स्पीकर ने कहा कि शिवसेना के पास 55 विधायक थे इनमें 37 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ हैं। इसलिए शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। स्पीकर के इस फैसले के बाद एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।