मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
31-Jan-2023 03:58 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा से सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक दुकानदार को उधार सामान नहीं देना काफी महंगा पड़ गया। मनाही से नाराज ग्राहक ने दुकानदार पार्ट चाकू से वार कर उसका आंख फोड़ दिया है। यह पूरा मामला दीपनगर थाना इलाके का बताया जा रहा है। फिलहाल जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया है, जहां से उसे पावापुरी रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव में उधार मांगने पर किराना दुकानदार को चाकू से हमला कर एक आंख फोड़ दिया गया। जिसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत में विम्स रेफर कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान अनिल कुमार के पुत्र जितेंद्र कुमार (18) के रूप में हुई है। इनके ऊपर हमला करने वाला आरोपी युवक भी उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि, एक युवक मुरारी कुमार उधार में सिगरेट मांगने जितेंद्र कुमार के दूकान पर आया। तभी दुकानदार जितेंद्र कुमार ने उससे पहले के उधार को चुकता करने को कहा। इसके साथ ही कहा कि जब तक आप उधार के पैसे नहीं जमा करेंगे तब तक सामान दे पाना मुश्किल हो जाएगा। इसके बावजूद भी वह युवक दुकानदार से जबरन सिगरेट लेकर जाने लगा। उसी बात पर दुकानदार जितेंद्र ने विरोध किया। जिसके बाद मुरारी ने दुकान में ही रखे चाकू से उसके आंख पर वार कर दिया। जिससे दुकानदार की एक आंख फूट गई। तबतक वहां से बदमाश फरार हो गया।
इधर, इस घटना के बाद घायल दूकानदार को सदर को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, सदर अस्पताल चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने कहा कि युवक के आंख की रोशनी खत्म हो गई है। इसी कारण उस युवक को विम्स के नेत्र विभाग में रेफर किया गया है। वहीं, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष एस के जायसवाल ने बताया कि, इस संबंध में लिखित शिकायत मिली है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।