ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / उद्घाटन के छठे दिन जेपी गंगा पथ का पाथवे धसा, दो दिनों की...

उद्घाटन के छठे दिन जेपी गंगा पथ का पाथवे धसा, दो दिनों की बारिश से बिगड़ी पटना के मरीन ड्राइव की हालत

30-Jun-2022 01:17 PM

PATNA: मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर पटना में जेपी गंगा पथ के प्रथम फेज़ का उद्घाटन 24 जून 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। लेकिन उद्घाटन के छठे दिन ही सड़क के किनारे बना फुटपाथ अचानक धस गया। पटना में हुए दो दिनों की बारिश से फुटपाथ का यह हाल हो गया। जिस पर चल पाना भी अब मुश्किल हो गया है।  

 

उद्घाटन के चंद दिनों के बाद ही मरीन ड्राइव की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है। जेपी पथ के प्रथम फेज का उद्घाटन कुछ दिन पहले CM नीतीश कुमार के द्वारा किया गया था। मानसून के प्रवेश के साथ ही दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से मरीन ड्राइव पर सड़क के बगल में बना पाथवे धंस गया है।


जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पाथवे से चलना भी अब मुश्किल हो गया है। उद्घाटन के छठे दिन पाथवे के धसने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पाथवे से होकर गुजर रहे लोग भी इसे देखकर हैरान हैं।  


बता दें कि जेपी गंगा पथ को लोग पटना का मेरिन ड्राइव भी कहते हैं। जो 3831 करोड़ की लागत से बना है। दीघा से दीदारगंज घाट तक बनने वाले इस मेरिन ड्राइव की लंबाई 20.5 KM है। पहले फेज में पीएमसीएच से दीघा घाट तक दोनों ओर फोरलेन रोड का काम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 24 जून को इसका उद्घाटन किया था।


 जेपी गंगा पथ से डेढ़ घंटे का सफर महज 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। बता दें कि उसी दिन यानि 24 जून को सीएम नीतीश इसके अलावे मीठापुर करबिगहिया आरओबी का भी उद्घाटन किया था। जेपी गंगा पथ के बनने से पटना के साथ-साथ उत्तर बिहार के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। जेपी सेतु के पास से ही जेपी गंगा पथ बनायी गयी है। इसके अलावे अटल पथ को भी इससे जोड़ा गया है। 


जेपी गंगा पथ के उद्घाटन के बाद इसकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। पिछले रविवार को तो मेरिन ड्राइव को देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी की यहां जाम की स्थित देखी गयी। पटना के मेरिन ड्राइव को देख लोग भी काफी खुश नजर आए। उद्घाटन के छह दिन बाद ही इसकी पोल खुल गयी। महज दो दिन की बारिश से सड़क किनारे बना पाथवे धस गया।