ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / उद्धव ठाकरे हो सकते हैं महाराष्ट्र के CM, आदित्य ठाकरे के नाम पर...

उद्धव ठाकरे हो सकते हैं महाराष्ट्र के CM, आदित्य ठाकरे के नाम पर NCP ने नहीं जताई सहमति- सूत्र

11-Nov-2019 01:28 PM

MUMBAI: महाराष्ट्र में सरकार गठन के फॉर्मूले पर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच माथापच्ची जारी है. एनसीपी ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने पर हामी भर दी है. लेकिन एनसीपी ने यह भी साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस की बैठक के बाद ही कोई अंतिम फैसला लेगी. 


वहीं अपने राजनीतिक करियर में कोई भी चुनाव नहीं लड़ने वाले उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक अब आदित्य ठाकरे की बजाय उद्धव ठाकरे सीएम होंगे क्योंकि आदित्य ठाकरे के नाम पर एनसीपी ने सहमति नहीं जताई है. एनसीपी ने डिप्टी सीएम का पद और गृह मंत्रालय मांगा है. वहीं अगर कांग्रेस सरकार में शामिल होती है तो एक डिप्टी सीएम का पद उसे भी दिया जाएगा. इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष हर हाल में कांग्रेस का ही होगा, चाहे समर्थन बाहर से हो या अंदर से.


इससे पहले आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक हुई. पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं की पहले दौर की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक के बाद कांग्रेस ने एक और दौर की मीटिंग करने का फैसला किया है. मीटिंग के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है और उनके साथ बातचीत करके ही कोई फैसला लिया जाएगा.