ब्रेकिंग न्यूज़

22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद

अभी-अभी : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने उद्धव ठाकरे, शिवाजी पार्क में ली पद और गोपनीयता की शपथ

अभी-अभी : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने उद्धव ठाकरे, शिवाजी पार्क में ली पद और गोपनीयता की शपथ

28-Nov-2019 06:46 PM

MUMBAI : अभी-अभी उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।  मुंबई के शिवाजी पार्क में उन्होनों भारी भीड़ के बीच पद और गोपनीयता की शपथ ली । शपथ के साथ ही उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होने वाले ठाकरे खानदान के पहले सदस्य हो गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। समारोह में कई राज्यों के सीएम भी पहुंचे हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं। 

महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने शपथ ली है। उनके साथ 6 अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है। उद्धव ठाकरे को शपथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिलाई। छह मंत्रियों में से एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस तीनों दलों से 2-2 मंत्री हैं।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले तीन पार्टियां अपने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) का ऐलान किया। इसके मुताबिक उद्धव सरकार किसानों के लिए नई फसल बीमा योजना लाएगी, साथ ही किसानों को तुरंत राहत देने का काम किया जाएगा। सरकार के CMP में सरकारी विभागों के सभी पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि गठबंधन सरकार आने वाले समय में किस एजेंडे पर काम करेगी।


उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार 'देश सबसे पहले' के नारे पर आगे बढ़ेगी। साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि समाज का कोई भी तबका भय में न रहे। प्रोग्राम के मुताबिक गरीबों को बिना ब्याज के शिक्षा कर्ज देने की व्यवस्था की जाएगी। समाज के सभी समुदायों के कल्याण की बात इस प्रोग्राम में कही गई है। सोनिया गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे के निर्देशन में तीनों दलों ने यह कॉमन मिनिमन प्रोग्राम तैयार किया है। एकनाथ शिंदे ने कार्यक्रम का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार सभी धर्मों को साथ लेकर चलेगी और राज्य को विकास के पथ पर लेकर जाएगी।

उद्धव सरकार किसानों के लिए नई फसल बीमा योजना लाएगी, साथ ही किसानों को तुरंत राहत देने का काम किया जाएगा। सरकार के CMP में सरकारी विभागों के सभी पद भरे जाएंगे। राज्य के नागरिकों को एक रुपये में इलाज देने की वादा भी सरकार के एजेंडे में शामिल है। सूखा पीड़ित किसानों का कर्ज तुरंत माफ किया जाएगा। सीएमपी में सेकुलर शब्द पर भी जोर दिया गया है जिसको लेकर काफी चर्चा की गई थी।