ब्रेकिंग न्यूज़

दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर

Home / news / उद्धव ठाकरे बोले- बिहार की जनता सोच समझकर नीतीश को करें वोट, BJP...

उद्धव ठाकरे बोले- बिहार की जनता सोच समझकर नीतीश को करें वोट, BJP पर भी बोला हमला

26-Oct-2020 09:11 AM

MUMBAI: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी पर निशाना साधा. ठाकरे ने कहा कि 2014 तक नीतीश कुमार हमारे साथ थे. उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें देश में सेक्युलर चेहरा चाहिए तो आखिर उसके बाद क्या हुआ. बिहार की जनता इस बार सोच समझकर वोट करें. 

बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र पर भड़के

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के द्वारा बिहार के लोगों को कोरोना का टीका फ्री में देने वाले चुनावी घोषणा पत्र पर भी पलटवार किया है. ठाकरे ने कहा कि बाकी राज्यों के लोग क्या कजाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हैं. बीजेपी को संकट की घड़ी में भी शर्म नहीं आती है और इस तरह गंदी राजनीति करती है. 

बिहार के बेटा के लिए महाराष्ट्र के बेटे को किया गया बदनाम

ठाकरे ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत को बिहार का बेटा और न्याय दिलाने के लिए मुहिम चलायी गई. मैं मानता हूं कि वह बिहार के बेटा थे, लेकिन इसको लेकर महाराष्ट्र के बेटे को बदनाम करने की साजिश की गई. बता दें कि इस केस में उनके बेटे का नाम भी उछाला गया था. जिसके बाद शिवसेना के नेता भड़के हुए थे. यही कारण था कि बिहार सरकार से लेकर बिहार पुलिस पर निशाना साध रहे थे.