ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / यू-टर्न बाबू? नीतीश बोले-विशेष राज्य के दर्जे की मांग हम लोग कहां कभी...

यू-टर्न बाबू? नीतीश बोले-विशेष राज्य के दर्जे की मांग हम लोग कहां कभी छोड़े हैं, वो तो मंत्री जी ने ऐसे ही बोल दिया होगा

29-Sep-2021 09:06 PM

PATNA: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर JDU ने फिर से यू टर्न मार लिया है। दो दिन पहले नीतीश कुमार की कोर टीम के सदस्य और सूबे के मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी औऱ सरकार अब केंद्र सरकार से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग नहीं करेगी। आज नीतीश बोले-मंत्री जी ने ऐसे ही बोल दिया होगा। हम लोग विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कैसे छोड़ देंगे?


केंद्र जो भी फैसला ले हम मांग करते रहेंगे

विशेष राज्य के दर्जे को लेकर आज पत्रकारों ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा था नीतीश बोले...“विशेष दर्जा देने की मांग हम लोग आज से कर रहे हैं? हमारी तो शुरू से मांग रही है. वो तो मंत्री जी ने अपने तरीके से बोल दिया होगा कि इतना दिन से मांग कर रहे हैं लेकिन नहीं मिला तो अब मांग नहीं करेंगे. लेकिन हमलोग की मांग है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाये. हम लोग इस मुद्दा को कहां और कब छोड़े हैं. छोड़ने की बात ही नहीं है.”


नीतीश ने कहा कि इस मसले पर केंद्र सरकार को फैसला लेना है, वह जो भी फैसला ले. लेकिन उनकी ये मांग बनी रहेगी. बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस का राज था तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए कमेटी बनायी गयी थी. उसकी रिपोर्ट भी आयी थी लेकिन उनलोगों ने कोई फैसला नहीं लिया. 


गौरतलब है कि दो दिन पहले बिहार के योजना विकास और ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी और सरकार बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते करते थक चुकी है. इसलिए अब ये मांग नहीं की जायेगी. मंत्री ने कहा था कि केंद्र सरकार बिहार को विशेष मदद तो दे.