मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Dec-2024 06:13 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार पुलिस(bihar police) और एसटीएफ(bihar stf) की टीम ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने जहानाबाद के टॉप टेन अपराधियों में शामिल बदमाश को गिरफ्तार किया है तो दूसरे अपराधी शातिर हथियार तस्कर है, जिसे गया से गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार एसटीएफ की टीम ने जहानाबाद के 50 हजार रूपये का ईनामी बदमाश और जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल सुदामा यादव को जहानाबाद से गिरफ्तार किया है। सुदामा यादव ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर साल 2022 में जहानाबाद के मिश्रा बिगहा के रहने वाले जगदेव प्रसाद की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके विरूद्ध जहानाबाद के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं।
वहीं दूसरी ओर बिहार एसटीएफ की टीम और गया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर दिलीप कुमार को अवैध जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। औरंगाबाद के रहने वाले हथियार तस्कर को एसटीएफ ने गया के चन्दौती थाना क्षेत्र से छापेमारी कर दबोचा। गिरफ्तार तस्कर के पास से 130 गोलियों के साथ अन्य सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्त में आए आर्म्स तस्कर के विरूद्ध बिहार और झारखण्ड के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।