बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
12-Feb-2021 09:58 AM
DESK : मां से झगड़ा होने के बाद दो सगी बहनों ने खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के चौहटिया मोहल्ले की बताई जा रही है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है.
दोनों बहनों का नाम निशा और गुलफशा है. परिजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते घर में झगड़ा होता था, इसलिए दोनों बहनों ने यह कदम उठाया. घटना के दिन भी उनकी मां का दोनों बहनों से झगड़ा हुआ था जिसके बाद दोनों ने सल्फास खा लिया. दोनों बेटियों को छटपटाते देखकर मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए. तुरंत ही दोनों बहनों को सीएसची अस्पताल ले गए. जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की हालत देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
भाई ने बताया कि उन्होंने यह कदम आर्थिक तंगी को लेकर आपस के झगड़े के बाद उठाया. तीन भाई में से दो भाई मजदूरी करते हैं जबकि एक भाई दुबई में काम करता है. सात में से पांच बहनों की शादी हो चुकी है. वहीं निशा और गुलफशा अविवाहित थी. पिता की मौत डेढ़ साल पहले हो चुकी है. बताया जा रहा है कि दोपहर में मां से भी दोनों बहनों की नोकझोंक हुई थी. फिर दोनों बहनों के बीच में झगड़ा हुआ और उन्होंने सल्फास खा लिया.