BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
15-Dec-2024 11:23 AM
By First Bihar
KAIMUR : बिहार के सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर जिले से निकलकर सामने आया है। जहा मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव के पास पॉलिटेक्निक की परीक्षा देकर वापस लौट रहे दो दोस्तों के बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया।
जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मोहनिया पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस शव को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लेकर आई जहां कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद शव की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई और शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है।
मृतक की पहचान भोजपुर जिला के पिरो थाना क्षेत्र के बरसी गांव के स्वर्गीय रमेश सिंह के 24 वर्षीय पुत्र आकाश सिंह के रूप में हुई है। वही दूसरे युवक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव के प्रभु राम गुप्ता के 23 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। दोनों बाइक पर सवार होकर कटरा कला आए थे जहां पॉलिटेक्निक की परीक्षा दे कर वापस गांव लौट रहे थे। तभी यह घटना घटी है। वहीं मृतक आकाश के माता-पिता की एक्सीडेंट में तीन माह पहले ही मौत हो चुकी है। आकाश की मौत हो जाने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतक आकाश के चाचा जितेश कुमार सिंह ने बताया मेरा भतीजा पॉलिटेक्निक का परीक्षा देने के लिए अपने गांव से कैमूर जिले के मोहनिया आया हुआ था। एग्जाम देकर बाइक से गांव जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे इसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद हम यहां पर पहुंचे हुए हैं।मृतक के बड़े भाई सतीश राज ने बताया सूचना मिला कि कटरा कला के पास मेरे भाई का एक्सीडेंट हुआ है, अज्ञात वाहन की टक्कर से। यह लोग पॉलिटेक्निक का एग्जाम देकर घर जा रहे थे तभी यह घटना हुई है।