ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

BIHAR NEWS : बाइक से घर लौट रहा दो बाइक सवार पुलिया में गिरा, दोनों की मौत

19-Dec-2024 12:59 PM

By First Bihar

WEST CHAMPARAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पश्चिमी चंपारण जिले का है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जूट गई है। 


जानकारी के अनुसार, बिहार में बाइक से घर लौट रहे दो लोग हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में दोनों लोगों की मौत हो गई है। बाइक सवार पुलिया में जा गिरे और रात भर उनका शव पानी में ही पड़ा रहा।  यहां रामनगर - भैरोगंज मुख्य पथ पर मोतीपुर पुल के नजदीक हुए सड़क दुघर्टना में दो मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।


मृतकों की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के ठाकुर टोला निवासी मनु ठाकुर व मंजीत कुमार ठाकुर के रूप में हुई हैं। घटना के सबंध में बताया जाता है कि यह दोनों एक बाइक पर सवार होकर किसी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोतीपुर पुल के नजदीक इनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर पड़ी। 


जिससे इनकी मौक पर ही मौत हो गई। रातभर इनका शव पानी में पड़ा रहा। सुबह इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और बाईक को पानी के अंदर से निकाला। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई की जा रही हैं।