BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
07-Jan-2020 06:21 PM
RANCHI: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ट्विटर पर शिकायत मिल रही हैं. हेमंत सोरेन इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को टैग कर आदेश देते हैं. जिसके बाद अधिकारी संबंधित शिकायतों का निपटारा जाकर कर रहे और हेमंत को ट्विटर पर टैग कर कार्रवाई की जानकारी दे रहे हैं. लोगों को ऑफिस के चक्कर काटने से राहत मिल रही है.
.@DC_Hazaribag कृपया कर मामले की पूरी जाँच करें एवं सम्बंधित क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द राशन दिलवाने में सहायता करें। https://t.co/Q7hiw7QkcA
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 7, 2020
धीरज कुमार ने ट्वीट किया कि 4 महीने से वद्धा पेंशन लातेहार जिला के बरवाडीह के टेवरही गांव के कई महिलाओं को नहीं मिला है. कृप्या मदद की जाए. धीरज ने हेमंत सोरेन और लातेहार जिला प्रशासन को टैग किया था. जिसके बाद हेमंत ने लातेहार जिला प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेने का आदेश दिया.
जेएमएम कोडरमा ने ट्वीट किया कि डिलरों की मनमानी हमारी सरकार में नहीं चलेगी. कोई भी व्यक्ति जिसे राशन मिलता है और यदि कोई अधिकारी या डिलर राशन देने से मना करते हैं तो हमें अवश्य सूचित करें. हजारीबाग डीसी से आग्रह होगा की इस विषय पर संज्ञान ले और मामले की जांच करें. हेमंत ने हजारीबाग डीसी को टैग कर लिखा कि मामले की पूरी तरह से जांच करें एवं संबंधित क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द राशन दिलवाने में सहायता करें. इसके अलावे भी कई शिकायतें हेमंत सोरेन और सीएम झारखंड के ट्विटर पर मिल रही है. जिसके बाद अधिकारी तुरंत कार्रवाई कर रहे है और वहां के लोगों के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं. कई अधिकारियों ने शिकायतों का निपटारा करते हुए फोटो शेयर किया हैं.