Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर
16-Dec-2019 06:22 PM
PATNA: लालू प्रसाद की बहू ऐश्वर्या राय ससुराल छोड़कर रविवार को चली गई. लेकिन आज लालू प्रसाद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. ट्विटर पर लालू को रिहा करने की मांग की जा रही है. इसको लेकर ##FreeLaluYadav ट्रेंड कराया जा रहा है. अब तक हजारों ट्वीट किया जा चुका हैं.
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध को लेकर ट्वीट
ट्वीट में दो तरह की मांग की जा रही है. पहले तो नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करने के लिए लालू को जेल से रिहा करने की मांग की जा रही है. ट्वीट करने वालों को लग रहा है कि अगर लालू जेल से रिहा होंगे जो नागरिकता संशोधन बिल का अपने तरीके से जोरदार विरोध करेंगे. इसलिए इनको बाहर आना जरूरी है.
परिवार बचाने के लिए भी की जा रही मांग
वही, दूसरी तरफ सैकड़ों लोग लालू को जेल से रिहा करने की मांग परिवार बचाने के लिए कर रहे हैं. इसको लेकर लोग ट्वीट किए हैं कि ऐश्वर्या राबड़ी देवी का आवास छोड़कर मायके चली गई हैं. इस पर लालू को ध्यान देने की जरूरत है. इसलिए लालू यादव को जेल से रिहा करने की जरूरत हैं. बाहर आएंगे तो परिवार को संभाल लेंगे.
ससुराल छोड़ मायके चली गई ऐश्वर्या
अपने साथ हुई मारपीट के बाद तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने सास राबड़ी देवी का आवास छोड़कर रविवार को मायके चली गई. जाने से पहले ऐश्वर्या ने राबड़ी आवास पर ही सास के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था. ऐश्वर्या राय ने ससुराल वालों पर सनसनीखेज आरोप लगाया था . ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था कि उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया. राबड़ी देवी के आवास के बाहर ऐश्वर्या अपनी आपबीती मीडिया के सामने बता रही थी. ऐश्वर्या ने कहा था कि राबड़ी देवी ने अपने सुरक्षाकर्मियों से उनको जबरन धक्के देकर बाहर निकलवा दिया. राबड़ी देवी पर ऐश्वर्या ने उनका बाल खींच कर पीटने का आरोप लगाया था. कहा था कि राबड़ी देवी उन्हें लंबे अरसे से प्रताड़ित कर रही हैं उन्हें घर में खाने को नहीं दिया जाता और उनका मोबाइल भी राबड़ी देवी ने छीन रखा है.