ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / news / टीवी एक्ट्रेस को मनचलों ने घेरा, पति के साथ होने के बावजूद सड़क...

टीवी एक्ट्रेस को मनचलों ने घेरा, पति के साथ होने के बावजूद सड़क पर की गुंडागर्दी

02-Feb-2021 09:32 PM

DELHI : निर्भया कांड के बाद दिल्ली पुलिस हर बार यह दावा करती रही है कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाएं सुरक्षित हैं लेकिन इसके बावजूद मनचले अपनी कारस्तानी से बाज नहीं आते। ताजा मामला एक टीवी एक्ट्रेस से जुड़ा है जो अपने पति के साथ कार पर सवार होकर जा रही थी। वैगनआर कार पर सवार 4 मनचलों ने इस टीवी एक्ट्रेस के साथ अश्लीलता की और उन्हें गंदी गंदी गालियां भी दी। 


आधी रात के वक्त अपने पति के साथ कार पर सवार होकर टीवी एक्ट्रेस से रोहिणी स्थित अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक वैगनआर कार में सवार 4 मनचलों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी को ओवरटेक कर बीच सड़क पर न केवल उनकी गाड़ी को रुकवाया बल्कि उनके साथ गंदी हरकत की। बाद में पति-पत्नी थाने पहुंचे और इस मामले पर एफआईआर दर्ज कराई। यह पूरी घटना 31 जनवरी - 1 फरवरी की रात को हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 


टीवी एक्ट्रेस और उनके पति का कई किलोमीटर तक के पीछा किया। बार-बार अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के साथ सटाकर गालियां देते रहे। लगभग आधे घंटे तक के सड़क पर यह सब कुछ होता रहा लेकिन कहीं भी दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग जिप्सी नहीं मिली। बाद में एक्ट्रेस अपने पति के साथ किसी तरह थाने पहुंची और कंप्लेन दर्ज कराई। टीवी एक्ट्रेस ने पुलिस के सामने जो बयान दिया है उसके मुताबिक सड़क पर जब मनचले उनका पीछा कर रहे थे तो उन्होंने सबसे पहले कोशिश अपने घर पहुंचने की थी। इन युवकों ने अपनी वैगनआर कार से एक्ट्रेस की गाड़ी का उनके सोसाइटी पहुंचने तक पीछा किया। युवकों पर गाली गलौज करने और मारपीट के साथ-साथ धमकी देने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने इन सबके खिलाफ मामला दर्ज किया और अब इनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों की पहचान आशीष कपूर, कशिश मदान और उसके भाई आशीष मदान के साथ-साथ चिराग के तौर पर हुई है। यह सभी शराब के नशे में थे।