पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
16-May-2023 10:13 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 वालिदाद कब्रिस्तान के पास मंगलवार की देर शाम साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही तीन छात्रा को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इस घटना में एक छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
मृतका की पहचान में मेहंदिया थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी सीधेश्वर दास के 15 वर्षीय पुत्री मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा कर सड़क पर हीं पलट गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मेहंदिया थाने की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मेहंदिया थानाध्यक्ष अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद दोनों घायल छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा मुन्नी कुमारी रोजाना की तरह आज भी ट्यूशन पढ़ने के लिए वालिदाद गई थी। जैसे ही वह वलिदाद कब्रिस्तान के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल मेहंदिया थाने की पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।