ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते नाबालिग छात्रा को भगा ले गये मास्टर साहेब, सदमें में परिजन

ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते नाबालिग छात्रा को भगा ले गये मास्टर साहेब, सदमें में परिजन

03-Mar-2022 08:18 PM

JAMUI: टीचर-स्टूडेंट की मर्यादा को तार-तार करने का मामला बिहार के जमुई जिले में सामने आया है। जहां घर पर ट्यूशन पढ़ाने आने वाले शिक्षक ने नाबालिग बच्ची को अगवा कर लिया। 


17 वर्षीय छात्रा से शादी की नीयत से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के 13 दिन हो गये हैं लेकिन बच्ची का अब तक पता नहीं चल पाया है। परिजन किसी अनहोनी को लेकर परेशान हैं और बच्ची की कुशल बरामदगी की मांग पुलिस से कर रहे हैं। 


नाबालिग बच्ची के अपहरण का आरोप ट्यूशन के टीचर पर लगा है। लड़की के परिजनों ने यह आरोप लगाये हैं। इसे लेकर लड़की के पिता ने आरोपी ट्यूशन टीचर राजेश कुमार के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। अपने आवेदन में लड़की के पिता ने लिखा है कि उनकी नाबालिग पुत्र जिसकी उम्र करीब 17 साल है उसे गांव के ही राजेश जो उसे ट्यूशन पढाने के लिए घर पर आया करता था। 


उसने शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर गायब कर दिया है। जब इसकी शिकायत राजेश के माता-पिता से करने गए तो उन्होंने कहा कि वापस आ जाएगी। कुछ दिन रूकने के बाद जब फिर कुछ लोगों के साथ राजेश के घर गए तब उसके माता-पिता ने गाली-ग्लौज कर भगा दिया और इस दौरान उनकी पिटाई कर दी और जान मारने की धमकी देने लगे। थाने में केस दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।