ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / ट्यूशन पढ़ाने वाले शादीशुदा टीचर ने छात्रा से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर...

ट्यूशन पढ़ाने वाले शादीशुदा टीचर ने छात्रा से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

21-Jun-2022 01:27 PM

MADHEPURA: मधेपुरा के गम्हरिया में एक बार फिर गुरू और शिष्या का रिश्ता तार-तार हो गया। ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियों बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। शिक्षक लगातार छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। कह रहा था कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जिसके उससे कोई शादी नहीं करेगा। 


शादी का झांसा देकर वह तीन महीने तक उसे जहां मन करता था वहां बुलाता था। लड़की को ब्लैकमेल करता था और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया करता था। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित छात्रा गर्भवती हो गई। इसके बाद शिक्षक के घरवालों ने लड़की को जबरन दवा खिलाकर लड़की का गर्भपात करवा दिया। मामला तूल पकड़ा तो गांव में पंचायत भी बैठायी गयी लेकिन पीड़ित छात्रा को इंसाफ नहीं मिला। न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने थाने का दरवाजा खटखटाया। ट्यूशन टीचर के खिलाफ पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। 


अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि चिकनी फुलकाहा के एक प्राइवेट ट्यूशन टीचर रंजीत कुमार उसके साथ छेड़खानी करता था। उसने एक अज्ञात लड़का जो शिक्षक का सहयोगी था उसकी मदद से वीडियो भी बना लिया था। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उससे पीछा छुड़ाने की पूरी कोशिश लड़के के घरवालों ने की। पीड़िता ने बताया कि उसने जब आरोपित शिक्षक के घरवालों को बताया कि शिक्षक की इस करतूत से वो प्रेग्नेंट हो गई है तो आरोपित के घर वालों ने उसे पेट दर्द ठीक करने वाली दवा के बहाने मुझे गर्भपात की दवा खिला दी। मेरे पेट में दर्द और बढ़ गया। जिससे गर्भपात हो गया। 


पीड़िता 10 वीं की छात्रा है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षक रंजीत कुमार के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इस साल होली पर्व के बहाने शिक्षक रंजीत ने घर बुलाकर सुनसान कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ की। वहां मौजूद एक लड़के ने वीडियो बना लिया। उसके बाद शिक्षक बराबर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि 16 जून को जब तबीयत खराब हो गयी और पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। इसके बाद आरोपित शिक्षक रंजीत कुमार व उसकी पत्नी लता देवी, मां अनार देवी व पिता सुखनंदन यादव ने मिलकर पेट दर्द ठीक कराने के बहाने एक दवा खिला दिया। दवा खाते ही तबियत और बिगड़ गयी और गर्भपात हो गया। अब आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।