ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / 'तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो'..; तेजस्वी ने गाने के...

'तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो'..; तेजस्वी ने गाने के माध्यम से मोदी पर साधा निशाना

10-Apr-2024 06:38 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : जमुई के सोनो स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मैदान में तेजस्वी यादव ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास को वोट देने की अपील की है। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने जनता से देश के विकास का वादा किया था लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया।


तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी मतलब बड़का झूठा पार्टी। मोदी की गारंटी को चाइनीज माल की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि अभी मोदी जी विकास का खूब वादा करेंगे। लेकिन चुनाव खत्म होते ही उनकी पार्टी के बड़े नेता अमित शाह बोलेंगे कि वह तो जुमला था। उन्होंने मंच से गाना गाया कि तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो।


तेजस्वी ने आगे कहा कि हमारा संविधान खतरे में है। संविधान की लड़ाई लड़ने वालों को ईडी और सीबीआई से परेशान करवाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी के शासन काल में रेलवे को बेच दिया गया। तीन रुपये में मिलने वाला प्लेटफार्म टिकट का दाम बढाकर 50 रूपये कर दिया गया। लालू जी जब रेलमंत्री थे तो रेलवे का किराया कम था। उन्होंने गरीब रथ जैसी ट्रेन चलाने का काम किया। लेकिन केंद्र सरकार महंगाई को नहीं रोक पाई। भाजपा वाले पहले कहते थे महंगाई डायन खाय जात है, अब महंगाई उनकी भौजाई हो गई है।


मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि चाचा पहले कहते थे कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे। चाचा हैं, उनका हम सम्मान करते हैं। कुछ बोलेंगे नहीं, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि इस उम्र में उन्हें स्थिर रहना चाहिए। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में हमने कहा था कि सरकार में आएंगे तो नौकरी देंगे। यह बात चाचा को असंभव लगता था और मुझसे कहते थे कि पैसा कहां से लाओगे। हमने महज 17 माह के कार्यकाल में उन्हीं के हाथों से प्रदेश में पांच लाख युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बंटवाया। 


चिराग पासवान द्वारा अपने जीजा को टिकट दिए जाने पर भी तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि चिराग के जीजा मेरे भी जीजा जी लगेंगे। लेकिन उनका पता हमें मालूम नहीं है। लालू जी ने जमुई की बेटी को टिकट देकर आधी आबादी को भी सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने सभा में आए लोगों से 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव में अर्चना रविदास के पक्ष में मतदान की अपील की। अंत में तेजस्वी ने भीड़ से हाथ उठवाते हुए तीन बार चुपचाप, लालटेन छाप का नारा लगाया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने गाना गाते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो।news image

news imagenews imagenews imagenews image