ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

'तू मेरी न हो सकी तो किसी और ... ' , FB की लड़की से हुआ प्यार, शादी से किया मना तो आशिक ने मार दी गोली

13-May-2023 11:50 AM

By First Bihar

PATNA : बॉलीवुड की फिल्मों में अक्सर यह सुनने को मिलता है कि हीरों अपने प्रेमिका को बोलता है कि वो उसके इश्क में कुछ भी कर गुजरने को तैयार है।लेकिन, मामला तब रोचक हो जाता है जब प्रेमी अपने प्रेमिका से नाराज होकर उसपर जानलेवा हमला कर दें और उसकी मौत हो जाए। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां अपनी लवर से नराज आशिक ने उसपर गोली मार डाली है। 


दरअसल, कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर में एक सनकी युवक ने नाबालिग प्रेमिका को गोली मार दी। तेज धूप की वजह से सड़क पर आवाजाही कम थी। इस दौरान युवक ने अपनी प्रेमिका पर फायरिंग कर दी। उसके बाद फायरिंग की आवाज सुनकर लोग जब तक दौड़े, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोरी को इलाज के लिए न्यू बाईपास रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी के बाएं बांह में गोली लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि, किशोरी कुछ सामान लेने पास की दुकान पर गई थी। वह सामान लेकर लौट रही थी, तभी सूरज ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच बहस होने लगी। वह किशोरी को अनाप-शनाप कहने लगा, जिसके बाद वह बातों को अनसुना कर आगे बढ़ने लगी। इतने में सूरज ने कहा कि तू मेरी न हो सकी तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। इतना कहने के बाद सूरज ने पिस्तौल निकाली और किशोरी पर गोली चला दी। बांह में गोली लगते ही किशोरी लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ी। इस बीच आरोपी फरार हो गया। वहीं, इस घटना आरोपी की पहचान फतुहा निवासी सूरज सिंह राजपूत उर्फ अभिषेक के रूप में हुई है। थानेदार रविशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। 


इधर, इस घटना को लेकर कंकड़बाग थाने के दारोगा मुकेश कुमार ने अस्पताल में किशोरी का फर्दबयान लिया। उसकी उम्र 15 वर्ष है। वह नौवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। वहीं आरोपी सूरज 22 साल का है। वह यहां किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करता है। कुछ महीने पहले किशोरी फेसबुक के जरिए सूरज के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच लगातार बातें होती थी और वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। उनके बीच शादी की बातें भी होने लगी थी। मगर, कुछ दिन पहले से सूरज उसके साथ एक सनकी की तरह व्यवहार करने लगा। यह बात किशोरी के परिवार वालों को पता चली तो उन्होंने उससे संपर्क तोड़ लेने की सलाह दी। लगभग पांच दिनों से किशोरी उससे बातचीत नहीं कर रही थी।