ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

06-Sep-2024 01:38 PM

By First Bihar

MUNGER : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का भाव उत्पन हो गया और उसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर के हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के लोहची में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह  घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। यह हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के लोहची का बताया जा रहा है। 


वहीं, ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग को लोहची के समीप जाम कर दिए हैं। सड़क जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई है। जिससे आमलोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।