PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
14-Mar-2023 09:34 PM
By First Bihar
KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के समेकित चेक पोस्ट के पास एनएच-2 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार भाई बहन को रौंद डाला। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वही एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने एनएच-2 को जाम कर जमकर हंगामा मचाया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। ग्रामीणों ने एनएच-2 के उत्तरी और दक्षिणी लेन को पूरी तरह से जाम कर दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे मोहनियां थानाध्यक्ष सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस दौरान हंगामा कर रहे ग्रामीणों को काफी समझा बूझाकर शांत कराया।
दोनों मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव से दुर्गावती जा रहे थे तभी समेकीत चेकपोस्ट के पास यह घटना हुई। मृतकों की पहचान शिवपुर गांव निवासी विजय सिंह के 12 वर्षीय पुत्र समर सिंह और उनके भाई अजय सिंह के 15 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी बताई जा रही है। दोनों मृतक चचेरे भाई बहन थे।
परिजनों ने बताया कि बाइक से वे शिवपुर गांव से दुर्गावती जाने के लिए निकले थे। तभी सूचना मिली कि मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट के पास तेज रफ्तार की ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया है और बाइक सवार दोनों चचेरे भाई बहन को ट्रक रौंदते हुए भागने लगी तभी पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया।
भभुआ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गुरु सिंह ने बताया कि मोहनिया के समेकित चेकपोस्ट पर गांव रूपपुर के 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। लोग सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे थे लेकिन कैमूर में जो मनमाना खेल चल रहा है उसके खिलाफ बोलने पर भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। पैसा वसूली के चक्कर में यह घटना हुई है। वरीय पदाधिकारियों को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए। अक्सर पुलिस द्वारा ट्रक ड्राइवरों को रोककर पैसे की वसूली की जाती है। पुलिस को देख भागने के क्रम में ट्रक चालक ने भाई बहन को रौंद दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।