सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
22-May-2023 09:56 AM
By First Bihar
MUNGER : बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रही है। जहां देवघर झारखंड मुंडन कराने जा रहे 24 लोग सड़क हादसे के शिकार हो गए। जिसमें एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, बाकी लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिले के बरियारपुर- मुंगेर एनएच-80 स्थित कल्याण टोला के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए, जिसमें सात की हालत गंभीर है। सभी लोग देवघर से वापस लौट रहे थे। सोमवार की सुबह हुए इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत भी हो गई है।
बताया जा रहा है कि, लखीसराय जिले के बसौनी गांव निवासी मन्नु महतो अपने पुत्र सचिन कुमार का मुंडन कराने के लिए दो ट्रैक्टर से परिवार और रिश्तेदारों को लेकर रविवार को देवघर गए थे। सोमवार की सुबह वापस लौटने के क्रम में कल्याण टोला में सड़क किनारे स्थित एक लाइन होटल पर रूके थे। ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें दो दर्जन लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गयी।
इधर, इस घटना में मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवघरा निवासी महेंद्र महतो की पत्नी रीता देवी की मौके पर मौत हो गई। इसके साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए बरियारपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत में बच्चे सहित आठ लोगों को मुंगेर सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के क्रम में एक बच्चे ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित परिवारवालों ने सड़क पर महिला का शव रखकर एनएच जाम कर दिया।