Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
06-Jun-2024 09:19 AM
By First Bihar
GOPALGANJ : बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। ऐसे में अबएक एक ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है। जहां जिले के नगर थानाक्षेत्र के बंजारी स्थित बाइपास पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बालू व्यवसायी की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल है।
वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना में मृतक की पहचान नगर थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 11 बंजारी निवासी रामाशंकर तिवारी के बेटे बबलू तिवारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बबलू तिवारी बंजारी स्थित बाइपास मोड़ पर अपनी बाइक को खड़ी कर उसी पर पर बैठा हुआ था।
इसी बीच एक बालू लोडेड ट्रक का चालक अपना ट्रक बैक कर रहा था। तभी बाइक पर बैठे बबलू तिवारी को ट्रक चालक ने नहीं देखा और उसे रौंद दिया। जिससे वह गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। फिर जख्मी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
उधर, वहीं डायल 112 की टीम ने स्थानीय थाना को सूचना दी। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना को लेकर नगर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। जबकि ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक बबलू तिवारी के दो बेटे और एक बेटी है। जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।