बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
28-Mar-2021 07:24 PM
GAYA:- बिहार पुलिस हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। चाहे थाने में पैसे लेने का मामला हो या सड़कों पर वाहनों से वसूली का मामला कार्रवाई के बावजूद भी पुलिस कर्मी अपनी आदतों से बाज नहीं आते और कमाई करने में पीछे नहीं रहते। जिस तरह से ये पैसे की वसूली करते दिखाई देते है उसे देखकर लगता है मानों इन्हें किसी का डर नहीं...ताजा मामला गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के एनएच-2 का है जहां सूर्यमंडल चेक पोस्ट पर भी ट्रक ड्राइवर से वसूली किए जाने का एक वीडियो सामने आया है।
इस चेक पोस्ट पर रोजाना हजारों गाड़ियां गुजरती है जहां चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी खुल्लेआम पैसे की उगाही करते है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो ट्रक के खलासी ने बनाया है। ट्रक ड्राइवर से जब पैसे की वसूली हो रही थी तभी पास बैठे खलासी ने पुलिस का वीडियो बना लिया और उसे लोगों को शेयर कर दिया। फिर क्या था यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। वायरल हुए इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पुलिस कर्मी पहुंचते है और दो सौ रुपये लेकर ट्रक को रवाना करते है वही सड़क की दूसरी ओर से भी कुछ पुलिस कर्मी वाहन चालकों से पैसे ले रहे हैं।