Bihar Crime News: सरसों फसल को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट और फायरिंग, कई घायल Bihar Crime News: रजिस्ट्री ऑफिस से बाहर निकलते ही शख्स को अपराधियों ने मारी गोली, लाख कोशिशों के बावजूद नहीं बच सकी जान Bihar Crime News: सो रही महिला को अज्ञात अपराधिओं ने मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर PATNA: बेलछी के CO पीयूष मिश्रा पर गंभीर आरोप, मामला सामने आने पर DM ने लिया एक्शन Bihar Ips News: बिहार के इस जिले के SP जा रहे विदेश, राज्य सरकार ने 'स्पेन' जाने की दी अनुमति.... UPSC Result 2025: पिता चलाते है परचून की दुकान, बेटे ने लहरा दिया UPSC में परचम, असफलताओं के बावजूद नहीं मानी हार Kashmir terror violence: आतंक और त्रासदी का स्वर्ग...कश्मीर में पिछले 3 दशक में 46,000 मौतें! Bihar Politics: गिरिराज सिंह का लालू यादव पर तीखा हमला, बिहार में विकास को लेकर दी खुली बहस की चुनौती! Bihar Co: महिला CO को जिलाधिकारी दफ्तर के सामने धरना देना पड़ा महंगा, DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उठाया यह कदम Jammu Kashmir pahalgam attack :जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृतकों की सूची जारी, अभी तक 26 लोगों की हुई पहचान
04-Feb-2023 09:57 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के तीस घंटे बाद मृतक की पहचान हुई। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा में नहर के पास से मिले शव की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र केशवनगर जोहलनिया वार्ड नंबर 09 निवासी देव नारायण साह के 38 वर्षीय पुत्र विद्यानंद कुमार के रूप में हुई है। जो अपने ससुराल पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा में रहता था। पोस्टमार्टम के लिए बाद शव को परिजनों को सौंपा गया है।
मृतक का छोटा भाई जनार्दन साह ने बताया की मृतक मेरा भाई बराबर ससुराल में ही रहता था और 2 फरवरी को ससुराल से किसी काम से निकला था लेकिन कहां गया था यह बता कर घर से नहीं निकला था।वो घर कभी कभी आया करता था।अक्सर ससुराल में रहा करता था,मेरे भाई का किसी से कोई विवाद नही था।
वही मृतक का साला गणेश कुमार ने बताया कि मेरे बहनोई 2 फरवरी की सुबह घर से निकला था।शाम तक जब घर नही आये तो मेरी बहन 2 फरवरी की शाम 7 बजे के करीब फोन पर बात भी किया था।जिसके बाद मेरे बहनोई बोले आ रहे हैं और फ़ोन काट दिया।फिर जब दुबारा कॉल लगाने की कोशिश कर रहे थे तो फोन नहीं लगा।जिसके बाद हम अपने रिश्तेदार में फ़ोन कर पता करने लगे कोई जानकारी नही मिल पाई।साला ने बताया कि आज सोशल मिडिया के माध्यम से पता चला कि कल त्रिवेणीगंज में एक शव बरामद हुआ है जब फ़ोटो देखे तो मेरा बहनोई ही था और शव सदर अस्पताल सुपौल में है।
बता दें कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा वार्ड नम्बर 5 स्थित मध्य विद्यालय गोनहा से पूरब एमसीबी नहर के समीप मृतक का शव 2 फरवरी शुक्रवार की सुबह मिला था। मृतक के शरीर पर चार गोली लगने का भी निशान था।जिसके बाद पूरे इलाके में शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी थी। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।