ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / news / त्रिपुरा उपचुनाव में मिली जीत पर पूर्वोत्तर राज्यों के सह संयोजक ऋतुराज सिन्हा...

त्रिपुरा उपचुनाव में मिली जीत पर पूर्वोत्तर राज्यों के सह संयोजक ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्ता को दी बधाई, जनता का आभार जताया

08-Sep-2023 07:47 PM

By First Bihar

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और पूर्वोत्तर राज्यों के सह संयोजक ऋतुराज सिन्हा ने त्रिपुरा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दोनों सीट जीते जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में I.N.D.I Alliance का भी पूरे देश में यही हाल होगा। 


उन्होंने कहा कि त्रिपुरा उपचुनाव में भारतीय जनता पाटी ने दोनों सीटों पर जीत का परचम लहराया है। बॉक्सानगर सीट पर तफ्फजल हुसैन ने 30,237 और धनपुर सीट पर बिंदू देबनाथ ने 18,871 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। कांग्रेस सहित पूरे I.N.D.I Alliance गठबंधन ने मिलकर जोर लगाया लेकिन आम जनता ने इस मजबूरी वाले गठबंधन को सिरे से खारिज कर दिया है।


उन्होंने कहा कि त्रिपुरा उपचुनाव में मिली जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। भारत की जनता अब परिवारवाद, भ्रष्टाचार की नियत वाली पार्टीयों के मंसूबों को अच्छी तरह समझ गई है। तभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास की राजनीति पर जनता ने भरोसा जताने का काम किया है और आगे भी भरोसा जताकर 2024 में भी उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।