LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
09-Mar-2023 07:39 PM
By First Bihar
DESK: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। स्टेट गेस्ट हाउस से जब वे निकल रहे थे तब इससे पहले आम लोगों की गाड़ियों को रोका गया था। एक सफेद रंग की कार को भी रोके रखा गया था। लेकिन कुछ देर रुकने के बाद अचानक सफेद रंग की कार आगे बढ़ गई।
कार अमित शाह के कारकेड के बीच आ गयी। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस कार को रोकने की कोशिश करते हैं। कार का पीछा करते हैं लेकिन कार नहीं रुकती है। तेज रफ्तार कार काफिले को ओवरटेक करते हुए भाग निकली। दरअसल यह मामला बुधवार की बतायी जा रही है। कल ही त्रिपुरा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए अमित शाह अगरतल्ला आए थे।
बता दें कि अमित शाह को जेड प्लस सिक्योरिटी के अलावे ब्रीफकेस बैलिस्टिक शील्ड का भी कवर मिला हुआ है। उनके साथ 30 कमांडों हर समय रहते हैं। इतनी सुरक्षा होने के बावजूद कार सवार ने सुरक्षा घेरे को तोड़ने का काम किया। बता दें कि इससे पहले हैदराबाद में अमित शाह के काफिले के आगे टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने अपनी कार लगा दी थी।
हालांकि उनके सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार को हटवाया। इससे भी पहले महाराष्ट्र दौरे के दौरान अमित शाह की सुरक्षा में चूक देखने को मिली थी। जहां एक संदिग्ध गृह मंत्री के आस पास घूमता नजर आया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। अब अगरतल्ला दौरे के दौरान भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक दिखी।